उरई, फरवरी 9 -- माधौगढ़। थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसा दोगढ़ी निवासी 80 वर्षीय राजाराम दोहरे घर पर पुत्रवधू गुड्डी देवी के साथ रहते थे जबकि पुत्र वीरेन्द्र दोहरे सूरत में रहकर मजदूरी अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। सोमवार की रात में पुत्र वधू गुड्डी देवी अपनी पुत्री रोहनी मोहनी व प्रिशी के साथ रात में खाना खा कर कमरे में सोने चली गई ससुर राजाराम दोहरे दूसरे कमरे में सोने के लिए चला गया अधिक उम्र होने की वजह से मंद बुद्धि होने की वजह से कमरे में फंदा लगा लिया। सोमवार सुबह जब गुड्डी देवी काम करने के लिए उठी तब घटना का पता चला। बंगरा चौकी प्रभारी चंद्रपाल का कहना है कि अधिक उम्र होने की वजह से मंदबुद्धि होने की वजह से फांसी लगाकर खुद कुशी करली शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...