गढ़वा, मई 15 -- गोदरमाना। रंका थाना अंतर्गत गोदरमाना निवासी मानसिक रूप से विक्षिप्त अशोक गुप्ता उर्फ झंडू का निधन हो गया। पिछले एक डेढ़ साल से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। स्थानीय लोग जब सुबह 4.30 बजे नदी की ओर गए तब उसे सड़क पर मृत पाया। यह देख लोगों ने उसके घर वालों को सूचना दी। उसके बाद कनहर नदी तट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। उसके बड़े पुत्र सोनू गुप्ता ने मुखाग्नि दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.