जमुई, मई 23 -- झाझा । नगर संवाददाता झाझा थाना क्षेत्र के नारगंजो गांव निवासी संजय हेंब्रम उम्र 24 पिता मानिक हेंब्रम, 2 मई 2025 की सुबह शौच के लिए नदी की ओर निकले थे, जिसके बाद से वे लापता हैं। परिजनों द्वारा अथक खोज-बीन के बावजूद उनका अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। संजय हेंब्रम का रंग साँवला है और उनका कद लगभग 5 फीट है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं और पूर्व में रांची में उनका इलाज चल रहा था। उनकी इस स्थिति को देखते हुए परिजनों की चिंता और भी बढ़ गई है। संजय की माता समिता सोरेन ने झाझा थाना में पुत्र की गुमशुदगी के संबंध में लिखित आवेदन देकर मामले की जानकारी दी है। उन्होंने प्रशासन से अपने पुत्र की शीघ्र तलाश करने की मार्मिक अपील की है। श्रीमती सोरेन ने जमुई पुलिस से विशेष निवेदन किया है कि वह अपने सोशल मीडिया हैंडल से संजय हेंब्रम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.