औरंगाबाद, फरवरी 19 -- नरारी कला खुर्द थाना पुलिस की सराहनीय पहल नवीनगर, संवाद सूत्र। नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने बुधवार की रात मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सराहनीय कार्य किया। थाना क्षेत्र के शोभेखाप गांव में घूम रही एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला और उसकी सात वर्षीय बेटी को पुलिस ने सुरक्षित संरक्षण में लिया और बाद में स्वजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि बरामद महिला की पहचान कैमूर जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी कमलेश बिंद की पत्नी आशा के रूप में हुई। उसके साथ उसकी सात वर्षीया पुत्री भी थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला के स्वजनों से संपर्क स्थापित किया और पूरी जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्वजन नरारी कला खुर्द थाना पहुंचे। थानाध्यक्ष ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला और बच्ची ...