कटिहार, नवम्बर 17 -- कटिहार, एक संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के अरगरा चौक के समीप स्थित एक मोहल्ला में एक घर में आग लगनी की घटना में नया मोड़ आ गया है। घटना स्थल के आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि घर में आग लगा नहीं था बल्कि मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने घर में आग लगी थी। जिसमें उसके पति शिक्षक पंकज कुमार झुलस गये थे। पंकज को रविवार को रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर उनके जान पहचान के लोग सदर अस्पताल रविवार पहुंच कर झुलसे पंकज से घटना की जानकारी ली। पूर्णिया से पहुंची महिला ने बताया कि पंकज की पत्नी की मानसिक हालत सहीं नहीं है। इस मामले में नगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि जख्मी के पत्नी की मानसिक हालत सही नहीं हैं। पुलिस पंकज के स्वस्थ्य होने का इंतजार कर रही है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.