सिद्धार्थ, जून 4 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के जमधरा गांव के समीप एक ढेकहरी से जमधरा की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर एक व्यक्ति का शव पड़ा था। सूचना पर ढेबरुआ पुलिस पहुंच गई थी। जानकारी करने पर पुलिस को पता चला कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था जो अक्सर आस-पास के चौराहों पर अर्धनग्न अवस्था में घूमता रहता था। फिलहाल मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ढेबरुआ गौरव कुमार सिंह ने बताया कि व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली है कई सालों से विक्षिप्त रूप से घूम रहा था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...