गोंडा, दिसम्बर 15 -- रामापुर। कटरा बाजार थाना क्षेत्र के महादेव गांव निवासी एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती के चाचा फूलचंद्र मिश्रा ने बताया कि राधा 19 पुत्री अनूप चंद्र लगभग दो वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। उसका इलाज अयोध्या में निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था। सोमवार सुबह करीब नौ बजे उसने अज्ञात कारणों से कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके पहले भी वह कई बार आत्महत्या करने का प्रयास कर चुकी है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कराके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...