शामली, जनवरी 30 -- थाना क्षेत्र के गांव श्यामगढ़ी में एक मानसिक रूप से कमजोर युवक ने धारदार दांती से अपनी गर्दन पर हमला कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान विनोद पुत्र रामकिशन के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद परिजनों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और युवक को कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने विनोद की हालत को चिंताजनक ताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल शामली रेफर कर दिया। घायल के परिजन अनुज चौहान ने बताया कि विनोद शराब पीने का आदी था और पिछले दो दिनों से उसने शराब नहीं पी थी। उन्होंने यह भी कहा कि विनोद मानसिक रूप से कमजोर है, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर रवि ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.