पूर्णिया, फरवरी 22 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ थाना क्षेत्र के सरसौनी गांव वार्ड संख्या एक से 24 वर्षीय युवक लापता हो गया है। परिजनों ने युवक की काफी खोजबीन के बाद थाना में आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार सरसौनी निवासी बिरानंद साह के 24 वर्षीय पुत्र जनार्दन कुमार बीते 18 फरवरी की सुबह करीब 9 बजे घर से निकला था, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। परिजनों का कहना है कि युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है। पिता ने बताया कि युवक का रंग सांवला है तथा वह सादा पैंट और लाल चेकदार शर्ट पहने हुए था। घटना के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने जलालगढ़ थाना में आवेदन देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने आवेद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.