पीलीभीत, जनवरी 26 -- जहानाबाद। घर में सो रही मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती के चाचा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसके बड़े भाई और भाभी की मृत्यु हो चुकी है। उनकी 20 वर्षीय पुत्री मानसिक रूप से स्वस्थ है और वह उनके पड़ोस में ही घर पर रहती है। अपनी भतीजी की देखरेख वह खुद ही करते हैं 24 जनवरी को रात नौ बजे उसकी भतीजी अपने कमरे में सो रही थी। तभी गांव का चमन प्रकाश पुत्र राजपाल उसकी भतीजी के कमरे में घुस गया। आरोप है कि आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी भतीजी के शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार ह...