हापुड़, नवम्बर 16 -- जिला गाजियाबाद के मिशलगढ़ी निवासी एक व्यक्ति की 16 वर्षीय मानसिक रुप से विक्षिप्त पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी खोजबीन करने के बाद भी किशोरी का पता नहीं लग सका। जिसके बाद पीड़ित पिता ने धौलाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस किशोरी की तलाश कर रही है। मिशलगढ़ी निवासी सुग्गन ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री बीती 14 नवंबर को अपने चाचा व दादी के पास धौलाना क्षेत्र में आई थी। शाम के समय किशोरी अपने माता-पिता के साथ वापस गाजियाबाद जा रही थी। अचानक से मानसिक रूप से विक्षिप्त किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरी के गायब होने के बाद परिजन ने उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग सका। इसके बाद परेशान परिजन ने धौलाना थाने में तहरीर दी है। धौलाना थाना प्रभारी मनीष चौहान ने बताया ...