प्रयागराज, नवम्बर 12 -- नए यमुना पुलिस से मानसिक रोग से ग्रसित किसान ने बुधवार को यमुना में छलांग लगा दी। हालांकि मौजूद गोताखोरों ने बाहर निकला। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजन भी बिलखते हुए पहुंचे। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के नारीबारी के बजड्डी निवासी 55 वर्षीय दिनेश तिवारी खेती करते थे। पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक बीमारी से ग्रसित थे। परिजन इलाज भी करा रहे थे। दिनेश तिवारी बुधवार की दोपहर घर से बिना बताए निकल गए और नए यमुना पुल पर पहुंच गए। वह रेलिंग के समीप सड़क के किनारे इधर-उधर काफी देर तक घूमते रहे। अचानक रेलिंग पर चढ़कर यमुना में छलांग लगा दी। यह देख खलबली मच गई। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद पानी में डूब रहे किसान दिनेश तिवारी को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। नैनी पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.