प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 5 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। नशे से परेशान परिवारों के लिए अच्छी खबर है। मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में चल रहे नशा मुक्ति केंद्र में दर्जनभर से अधिक मरीजों ने नशा छोड़ने में सफलता पाई है। जबकि 50 मरीज अभी नशा छोड़ने के इलाज करा रहे हैं। यहां मानसिक बीमारी या नशा छुड़ाने आने वाले मरीजों की पहचान गोपनीय रखी जाती है। राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय के मानसिक रोग विभाग की ओपीडी में रोज 55 से 60 मरीज आ रहे हैं। डॉ. अमित कुमार के मुताबिक इनमें से कई मरीजों की मानसिक बीमारी की वजह नशा होता है। ऐसे मरीजों का इलाज शुरू करने के साथ नशे से मुक्ति दिलाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र का संचालन किया जाने लगा है। नशा मुक्ति केंद्र में तैनात डॉ. अद्भुत दुबे की टीम शराब,स्मैक,गांजा, सिगरेट, गुटखा आदि के लिए अलग-अलग प्लानिंग करती है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.