लखनऊ, जनवरी 13 -- निगोहां, संवाददाता। थाना क्षेत्र में एक मानसिक दिव्यांग युवक ने टिकरा के पास ट्रेन के सामने लेटकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। निगोहां क्षेत्र के शेखनखेड़ा निवासी तेज नारायण ने बताया कि उनका 18 वर्षीय बेटा सूरज मानसिक रूप से दिव्यांग था। मंगलवार सुबह बिना बताए घर से निकल गया था। परिजन उसकी खोजबीन में लगे थे। इस बीच टिकरा के पास सूरज ने ट्रेन के सामने लेटकर खुदकुशी कर ली। उसके बाद लोको पायलट ने रेलवे ट्रैक पर युवक के कटने की सूचना जीआरपी को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी और निगोहां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...