महाराजगंज, जनवरी 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले के इंटर कालेजों व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में बच्चों की सामान्य स्थिति बनाए रखने को लेकर डीएम संतोष कुमार शर्मा ने बैठक ली। उन्होंने डीआईओएस व बीएसए के साथ इसके लिए समन्वय समिति एवं काउंसलर नियुक्ति को लेकर विस्तार से चर्चा की। कहा कि स्कूल-कालेज में मानसिक दबाव वाले बच्चों को उबारने के प्रयास हों। डीएम ने निर्देशित किया कि स्कूल, कालेज में बच्चों की सामान्य, सामाजिक व किसी प्रकार से मानसिक दबाव वाले बच्चों को उबारने के लिए मनोचिकित्सक व अध्यापकों को नियुक्त करने को एक सप्ताह के अंदर पत्रावली प्रस्तुत करें। कहा कि विद्यालय व कोचिंग सेंटरों में मेधा क्षमता के आधार पर किसी प्रकार समूह न बनाया जाए, ताकि बच्चों में मानसिक दबाव की स्थिति पैदा न हो। साथ ही बच्चों को मानसिक और सामाजि...