गोरखपुर, फरवरी 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन शुक्रवार को विद्यार्थी जीवन में खेल के महत्व विषय पर बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। शिविर की शुरुआत एनएसएस के लक्ष्य गीत से हुई। कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह एवं आलोक यादव के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर के प्रताप मंच एवं साहित्य परिषद क्षेत्र में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। बौद्धिक सत्र का उद्घाटन प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, धैर्य और टीम भावना विकसित करते हैं। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्तर की जूडो खिलाड़ी एवं प्रशिक्षिका सौम्या पाण्डेय ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक दक्षता बढ़ाते हैं, बल्कि मानसिक तनाव से उबरने में भी सहायक होते हैं।...