बरेली, फरवरी 14 -- भमोरा। किशोरी को लेकर मानसिक तनाव में चले रहे एक युवक ने छत के कुंडे में गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक जांच कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव कुड़ढा नई बस्ती के नत्थूलाल भारती ने बताया कि उसका छोटा बेटा टीकाराम उर्फ छोटू (28) अपनी पत्नी सोनी और दो बच्चों सहित उसके साथ रहता था। वह बड़े भाई पप्पू के टेंट पर काम करता था। कुछ समय पहले वह अपनी एक रिश्तेदार किशोरी को भगा लाया था, पता लगने पर घरवाले किशोरी को टीकाराम के साथ बल्लिया ले गए। जहां से पुलिस की मौजूदगी में दोनों को किशोरी के पिता के हवाले किया। किशोरी को उसके पिता ने अपने साथ ले जाने से इन्कार कर दिया तो नत्थूलाल अपने घर ले आया। उसके अगले दिन किशोरी के पिता ने बेटी को पहुंचाने के लिए फोन किया, जिस पर पप्पू उसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.