फतेहपुर, फरवरी 22 -- जहानाबाद। कस्बे के मोहल्ला चंदागली में रविवार शाम 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मानस विश्वकर्मा ने अपने सुनसान घर के कमरे में पंखे से दुपट्टा बांधकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार मानस के पिता का करीब एक वर्ष पूर्व निधन हो गया था, जबकि दो माह पहले उसकी मां की भी कैंसर से मौत हो गई थी। माता-पिता के निधन के बाद से वह अवसाद में रहता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...