दुमका, दिसम्बर 24 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हू उच्च विद्यालय दुमका में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के सचिव प्रदीप्त मुखर्जी व डिसिप्लिन इंचार्ज राजदीप दत्ता के दिशा निर्देशन में कराया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एसकेएमयू दुमका के वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर डॉ यदुवंश प्रणय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में दंत विशेषज्ञ डॉक्टर प्रसेनजीत दे उपस्थित रहे। मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि ने प्रोफेसर डॉ यदुवंश प्रणय कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह मानसिक और भावनात्मक विकास के लिए भी आवश्यक है। छात्रों को खेलकूद में भाग लेने और अपनी प्रतिभा को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व अतिथियों को एनसीसी गर्ल्स कैडेट द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिय...