अल्मोड़ा, जनवरी 30 -- पुलिस और एसओजी की टीम ने मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को सात घंटे के भीतर बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक अर्जुन सिंह नामक व्यक्ति ने हेल्पलाइन नंबर पर 23 वर्षीय पुत्री के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। कोतवाल विनोद जोशी के नेतृत्व में टीम ने महिला को मोहान चौक से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। टीम में एसओजी प्रभारी सुनील धानिक सहित अन्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...