औरैया, जनवरी 4 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज कस्बे की नई बस्ती में रविवार दोपहर मानसिक अवसाद से ग्रस्त एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक की पहचान 20 वर्षीय शीलू के रूप में हुई है। बताया गया कि शीलू ने अपने घर की छत पर दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्मघाती कदम उठाया। पड़ोसियों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। पड़ोसियों के अनुसार, शीलू के पिता रमेश सिंह की करीब 20 वर्ष पहले एक दुर्घटना में मौत हो चुकी थी। परिवार में उसकी मां माधुरी और शीलू ही रहते थे। पिता की मौत के बाद से ही मां मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थीं। शीलू पहले एक निजी कंपनी में नौकरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था, लेकिन करीब छह माह पहले नौकरी छूट जाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.