बरेली, जनवरी 17 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मानसरोवर छात्रावास (पूर्व में पीजी हॉस्टल) के छात्रों ने खाने में कंकड़ व चीटा निकलने पर गुरुवार देर रात कुलपति आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। सभी ने मेस संचालक को हटाने की मांग की थी। इससे पहले भी छात्रों ने मेस में खाने को लेकर हंगामा किया था। शुक्रवार को छात्रावास के बाहर छात्रों, मेस संचालक, एबीवीपी पदाधिकारियों के साथ चीफ वार्डन प्रो. एके सिंह, वार्डन डॉ. सौरभ मिश्रा व सुरक्षा प्रभारी सुधांशु शर्मा ने बैठक की। एक घंटे करीब चली बैठक में किसी प्रकार का निष्कर्ष नहीं निकलने पर चीफ वार्डन व वार्डन दोनों लोगों ने मेस को बंद कराने के निर्देश दिए। छात्रों की सहमति पर कुछ ही देर में मेस संचालक को मय स्टाफ के पूरा सामान निकालने के निर्देश दिए। एक घंटे में मेस से पूरा सामान निकलवा उसमें ताला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.