पिथौरागढ़, मार्च 21 -- पिथौरागढ़। मानसखण्ड मंदिर मिशन से कुमाऊं के प्राचीन मंदिरों को भव्य निर्माण होगा। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने कार्यालय में तीन साल बेमिसाल कार्यक्रम के आयोजन को लेकर बैठक की। जिलाध्यक्ष जोशी ने कहा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू हो चुकी है। यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखण्ड पहला राज्य है। नकल विरोधी कानून,लैंड जिहाद से हजारों एकड भूमि मुक्त हो चुकी है। महिलाओं को क्षैतिज आरक्षण व आर्थिकी बढ़ाने के लिए कई निर्णय लिए गए हैं। कहा कि पिथौरागढ़ के प्रसिद्ध मंदिरों के साथ कुमाऊं के मंदिरों का मानसखण्ड माला मिशन के तहत कायाकल्प होगा। बताया कि राज्य सरकार के तीन साल बेमिसाल के तहत 30 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 23 को रामलीला मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दौरान दर्जाराज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.