मऊ, फरवरी 5 -- मऊ। मड़ैया घाट शिव जी मठ भीटी के प्रांगण में चल रहे श्रीराम कथा के पहले दिन कथाचार्य ब्रम्हानंद शास्त्री ने चरित्र निर्माण की कथा सुनाई। बताया की मानस, मानव मात्र के लिए सबसे सहज, सरल और सुगम उपाय है। प्रेम और विश्वास ही परमात्म अनुभव का सामर्थ्य प्रदान करता है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सन्तोष कुमार सिंह ने बताया की श्रीराम जानकी और श्री शिव लिंग प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 4 बजे शाम तक यज्ञ हवन का कार्यक्रम चल रहा है। आयोजन को सफल बनाने में रामाश्रय सिंह, अवध बिहारी सिंह, राजेश सिंह, मुन्ना सिंह, राजीव सैनी, पवन सिंह, सुनील राय, जैन रावत, मुंशी साहनी आदि श्रद्धालु लगे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.