मुंगेर, जनवरी 15 -- असरगंज, निज संवाददाता। प्रखंड के मकवा गांव में बुधवार को ब्रह्मलीन पथिकजी महाराज की 107 वीं जयंती के पूर्व संध्या पर सामूहिक संकीर्तन एवं प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम के आयोजक कामिनी कदम के पुत्र प्रणव प्रखर ने संचालन किया। इस अवसर पर प्रवचन में स्वामी अखिलेद्र महाराज ने ब्रह्मलीन पथिकजी महाराज की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अनुकरण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। प्रत्येक व्यक्ति को निष्काम एवं निष्पक्ष मन से सेवा करनी चाहिए। निष्काम मन से सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। इससे परमात्मा की प्राप्ति होती है। संत दूसरे के लिए जीते हैं एवं बांटकर खाते हैं। इस मौके पर पूर्व जिप सदस्य अनिल वैद्य, सेवानिवृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.