मुरादाबाद, दिसम्बर 22 -- कांठ रोड स्थित साल्वेशन आर्मी चर्च वैसे तो अंग्रेजों जमाने का है। मगर इसकी स्थापना 1938 में मानी गई है। इसके लिए जमीन रानी विक्टोरिया ने दी थी। कभी यहां पहले ईमरी थामस हास्पिटल हुआ करता था। जिसे वर्तमान में पंजाब के गुरुदास पुर जनपद में स्थानांतरित कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए पादरी मेजर इमानुएल चरन बताते हैं कि यह चर्च विश्व विख्यात संस्था प्रोटेस्ट टेंट के अंतर्गत आता है। इसमें मेडिकल, एजूकेशन और निराश्रितों की सेवा की जाती है। अंग्रेजों के शासन के समय यहां ईमरी थामस हास्पिटल होता था। दूर तक इसकी ही जमीन थी। रानी विक्टोरिया ने यह जमीन दान की दी। यहां से अस्पताल पंजाब के गुरुदास पुर जनपद में स्थानांतरित कर दिया गया था। यह चर्च आदर्श कालोनी में स्थित था। इस चर्च के स्थान पर लकड़ी की बनी चैपल और कैंटीन थी। च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.