गोरखपुर, जनवरी 11 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के डुमरी खास में आर.पी. वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए आरएसएस के प्रांत प्रचारक रमेश जी ने कहा कि मानव सेवा कार्य ही सबसे बड़ा धर्म है। सेवा एक साधना है, सेवा एक त्याग है। इसे समर्पण के रूप में लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवा परमो धर्म: की भावना लेकर जब कोई सेवा करने के लिए आगे बढ़ता है तो बहुत से लोगों को अच्छा लगता है और कुछ लोगों को खटकता भी है। सेवा का कार्य सबसे बड़ा धर्म है। सेवा का मूल्य दिखावे में नहीं, बल्कि भावना की सच्चाई में होता है। सच्ची सेवा वही है जो बिना अपेक्षा के पूरे भाव से की जाए। सेवा पद से नहीं, हृदय के भाव से महान बनती है। आरपी वेलफेयर ट्रस्ट के संयोजक व वरिष्ठ समाजसेवी एस.के. शर्मा के इस पुनीत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.