लखनऊ, फरवरी 11 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य कर्मियों को छुट्टियां अब मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन मिलेंगी। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने इस संबंध में बुधवार को शासनादेश जारी करते हुए सभी विभागध्यक्षों को निर्देश भेज दिया है। इसमें कहा गया है कि सरकारी कर्मचारियों की सेवा संबंधी मामलों में त्वरित व पारदर्शी कार्यवाही किए जाने के लिए मानव संपदा पोर्टल बनाया गया है। इसमें सभी कार्मिकों का पंजीकरण अनिवार्य है। इसके माध्यम से ही छुट्टियां स्वीकृत करने की व्यवस्था की गई है। शासन को समीक्षा में पता चला है कि निर्देश के बाद भी पोर्टल से छुट्टियां नहीं ली जा रही हैं। मुख्य सचिव ने कहा है कि कार्मिकों की छुट्टियां अनिवार्य रूप से पोर्टल से ही स्वीकृत की जाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...