लखनऊ, जनवरी 15 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग के मानव सम्पदा पोर्टल से संबंधित सर्वर के अनुरक्षण का कार्य पूरा हो गया है। इस संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने पूर्व में ही नोटिस जारी कर दिया था। विभाग ने 9 से 12 जनवरी तक चार दिनों के लिए पोर्टल पर कार्य पूरी तरह से बाधित होने की बात कही थी। अनुरक्षण के दौरान मानव सम्पदा पोर्टल से जुड़ी सभी ऑनलाइन सेवाएं बाधित थीं। तय समय के बाद भी कुछ समस्या बनी हुई थीं जिसे अब पूरी तरह ठीक कर लिया गया है। लिहाजा शिक्षक अथवा शिक्षणेत्तर कर्मी अब अपनी आईडी व पासवर्ड से लॉगिन कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.