धनबाद, जनवरी 20 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता 71वां जीवन बीमा व्यवसाय राष्ट्रीयकरण दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल की धनबाद इकाई ने शहर में कई सामाजिक एवं जागरुकता कार्यक्रम किए। इसके तहत मुख्य कार्यक्रम धनबाद शाखा-दो में हुआ। यहां निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में सैकड़ों कर्मचारियों, अधिकारियों एवं आमलोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई और रक्तदान कर समाज सेवा में योगदान दिया। रणधीर वर्मा चौक पर बीमा कर्मचारी संघ ने मानव शृंखला बना कर जीवन बीमा व्यवसाय के राष्ट्रीयकरण के महत्व और एलआईसी की भूमिका को लोगों तक पहुंचाया। संघ के महामंत्री जगदीश चंद्र मित्तल ने जीवन बीमा व्यवसाय के राष्ट्रीयकरण के 70 वर्ष पूर्ण होने पर पॉलिसीधारकों, कर्मचारियों, अधिकारियों, विक्रय वाहिनी तथा आत...