वाराणसी, फरवरी 3 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। मानव विकास (ह्यूमन इवॉल्यूशन) के क्षेत्र में दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी शोध परियोजना में बीएचयू भी साझेदार बना है। सात वर्षों में पूरी होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय रिसर्च पर 85 मिलियन डॉलर (करीब 539 करोड़ रुपये) की लागत आएगी। इस अध्ययन की अगुवाई ऑस्ट्रेलिया की ग्रिफिथ यूनिवर्सिटी कर रही है। शोध परियोजना में बीएचयू के जीन वैज्ञानिक और जूलॉजी विभाग के प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे पार्टनर इन्वेस्टिगेटर के रूप में शामिल होंगे। पॉपुलेशन जेनेटिक्स, प्राचीन डीएनए और दक्षिण एशियाई आबादी के जनसांख्यिकीय इतिहास में उनकी विशेषज्ञता इस प्रोजेक्ट के लिए अहम मानी जा रही है। प्रो. चौबे ने बताया कि इस शोध में बीएचयू के पुरातत्व विशेषज्ञ डॉ. सचिन के. तिवारी, डॉ. जोस टॉम राफेल और प्रतीक पांडे भी शामिल होंगे। ग्रिफिथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.