नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- नई दिल्ली विशेष संवाददाता केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में मानव और वन्यजीव संघर्ष के कारण पैदा होने वाली स्थितियों की पहचान, निगरानी और समाधान के लिए एक विशेष सेल का गठन किया है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया कि देहरादून के वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की सहायता से राज्य में तेंदुओं की आबादी का अनुमान लगाने का काम पूरा हो गया है। कीर्ति वर्धन सिंह ने यह जानकारी भाजपा सांसद अनिल बलूनी के एक सवाल के जवाब में दी। बलूनी ने सरकार से पूछा था कि क्या वह उत्तराखंड के लिए मानव-वन्यजीव संघर्ष की तेजी से बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए एक नई नीति बनाने पर विचार कर रही है। इसके साथ क्या जानवरों के हमले की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए राज्य सरकार के साथ संयुक्त अभियान चलाने का प्रस्ताव ह...