रामनगर, जनवरी 5 -- रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के रामनगर रेंज स्थित जुड़का वन परिसर में सोमवार को मानव-वन्य जीव संघर्ष से संबंधित एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वन क्षेत्र से सटे ग्रामीणों के साथ-साथ वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया। डीएफओ प्रकाश चन्द्र आर्या ने मानव वन्य जीव संघर्ष से उत्पन्न विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर मानव-वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं को न्यून करने के लिए वन विभाग ने किए जा रहे निरन्तर प्रयासों, त्वरित राहत व नियंत्रणात्मक कार्यवाहियों के साथ भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। इस मौके एसडीओ किरण शाह, रेंजर डीएन सुनाल, वन दरोगा विरेन्द्र प्रसाद पांडे, प्रमोद कुमार पंत, मो. तारिक, हमीद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...