रांची, फरवरी 22 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड की हेसाडीह पंचायत के पापरीदा और सावडीह तथा जिन्तू पंचायत के महकमशीला और हितजारा गांव में रविवार को मानव-वन्यजीव पीड़ितों के लिए न्याय सुनिश्चित करने हेतु नालसा योजना के तहत विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम न्यायमूर्ति सह कार्यपालक अध्यक्ष झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश, सचिव कुमारी रंजना अस्थाना औरन्यायमूर्ति सह अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र के मार्गदर्शन पर डालसा सचिव राकेश रोशन की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान पर एलएडीसी चीफ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इंसान और जंगली जानवरों के बीच टकराव के परिणाम दोनों के लिए घातक होते हैं। जानवरों के साथ इस टकराव से न केवल इंसानी जान को जोखिम होता है, बल्कि भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। डिप्टी एलएडीसी कविता कुमारी खाती ने ब...