रामनगर, दिसम्बर 15 -- रामनगर। कॉर्बेट के निदेशक डॉ. साकेत बडोला के निर्देश पर राजकीय इंटर कॉलेज गौजानी में शीत ऋतु में मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम और वन्यजीवों की सुरक्षा के संबंध में जागरूकता को लेकर बैठक हुई। सोमवार को रेंजर नवीन चंद्र पांडे ने बताया कि बैठक में स्कूली बच्चों को वर्तमान में शीत ऋतु के दौरान समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के बारे में बताया गया। बताया कि शीतकाल में वन्यजीव बहुत ज्यादा सक्रिय रहते है। इस अवधि में वन क्षेत्रों में प्रवेश करने पर मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावनाएं अधिक रहती हैं। ऐसे में किसी भी दशा में वन क्षेत्रों में प्रवेश नहीं करने की अपील की गई। इसके अतिरिक्त अपने घरों के आस-पास खुले में कूड़ा नहीं फेंकने और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया। स्कूली बच्चों ने आश्वासन दिया कि उ...