हल्द्वानी, दिसम्बर 26 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। प्रमुख वन संरक्षक (पीसीसीएफ) रंजन मिश्रा ने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष और वनाग्नि जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वन विभाग पूरी तरह तत्पर है। शुक्रवार को एफटीआई में प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की आजीविका प्रभावित होने से बचाने के लिए रणनीतिक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले तीन महीनों में गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें लोगों को वन्यजीवों से बचाव के उपाय सिखाए गए। मिश्रा ने बताया कि भालू का आबादी में आना मुख्य रूप से जैविक कूड़े और भोजन की कमी से होता है। अत्यधिक बारिश के कारण जंगली फल न होने से भालू हाइबरनेशन नहीं कर पाते और कूड़े की तलाश में गांवों में पहुंचते हैं। इससे बंदर, हिरण के बाद तेंदुआ भी आता है। उन्होंने सलाह दी कि घरों में गड्ढा खोद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.