फरीदाबाद, फरवरी 21 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मानव रचना शैक्षणिक संस्थान परिसर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। एकॉर्ड अस्पताल और एसीई टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। पहले मुकाबला एकॉर्ड अस्पताल और वेव ग्रुप के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एकॉर्ड की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 430 रन बनाए। टीम की ओर से अनुज ने 53 गेंदों में 157 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 17 छक्के शामिल रहे। अंकित राणा ने 23 गेंदों में 100, अनमोल ने 83 और देवेंद्र डागर ने 40 रन बनाए। जवाब में वेव ग्रुप की टीम 19.1 ओवर में 272 रन पर सिमट गई और मैच 158 रनों से हार गई। वेव ग्रुप के लिए राजन त्रिपाठी ने 64 रन बनाए। एकॉर्ड हॉस्पिटल के अनुज को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.