सहारनपुर, मई 14 -- गंगोह इनर व्हील क्लब गंगोह द्वारा मातृ दिवस के उपलक्ष मे मानव मंदिर वृद्ध आश्रम सहारनपुर में जाकर सेवा कार्य किया गया। वृद्ध आश्रम में रहकर जीवनयापण करने वाले वृद्धजन को प्रेमपूर्वक भोजन कराया गया, एवम खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। अध्यक्ष नीरा शर्मा ने बताया कि मानवता की सेवा ही जीवन का बेहतर कार्य है के सिद्धांत पर चलकर संस्था द्वारा वर्षपर्यन्त सेवा कार्य किए जाते रहे हैं। अध्यक्ष नीरा शर्मा, सचिव नेहा गोयल, रीना गर्ग, सुनीता चोधरी, संतोष आर्या, नमिता सिंघल, अनुराधा शर्मा, आदित्य शर्मा उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.