लखीसराय, फरवरी 3 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के गरसंडा गांव में बिजली आपूर्ति का कार्य करने के दौरान मानव बल के साथ मारपीट मामले में में विद्युत आपूर्ति शाखा रामगढ़ चौक के कनीय विद्युत अभियंता अनुराग प्रियम ने रामगढ़ चौक थाना में प्राथमिक दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विद्युत अभियंता अनुराग प्रियम ने बताया कि मानव बल दिलीप कुमार गरसंडा गांव में बिजली आपूर्ति से संबंधित कार्य कर रहे थे। कार्य पूरा होने के बाद उसी गांव के शिवम कुमार ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे दिलीप कुमार घायल हो गए। उन्होंने आशंका जताई कि यह हमला पूर्व की एक कार्रवाई का बदला हो सकता है। अनुराग प्रियम ने बताया कि जनवरी माह में विद्युत चोरी के एक मामले में गरसंडा गांव निवासी संतोष कुमार के खिलाफ ...