कानपुर, जनवरी 28 -- कानपुर। सतत आर्थिक विकास के लिए मानव पूंजी और नवाचार में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) का उपयोग जरूरी है। लेकिन एआई पर कंट्रोल जरूरी है। इसको लेकर देश-विदेश के विशेषज्ञ मंथन करेंगे और शोधार्थी अपनी रिसर्च के माध्यम से जानकारी देंगे। रूमा स्थित एलेनहाउस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 30 व 31 जनवरी को दो दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इसका विषय ही एआई के युग में सतत आर्थिक विकास के लिए मानव पूंजी और नवाचार रहा। यह जानकारी कॉलेज में निदेशक डॉ. रूबी चावला, कांफ्रेंस संयोजक व एमबीए के एचओडी डॉ. अजहरुद्दीन ने दी। डॉ. रूबी चावला ने बताया कि यह कांफ्रेंस विदेश मंत्रालय व गृह मंत्रालय की जानकारी में ओमान के माजून कॉलेज के सहयोग से आयोजित की जा रही है। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि अमेरिका की मिसूरी यूनिवर्सिटी ऑफ ...