साहिबगंज, जनवरी 6 -- साहिबगंज। स्थानीय संत जेवियर स्कूल की जीवविज्ञान विभाग की शिक्षिका भवप्रीता के मार्गदर्शन में कक्षा 8 'ए' के विद्यार्थियों ने शीतकालीन अवकाश के दौरान अपनी द्वितीय परियोजना के रूप में मानव निर्मित पारिस्थितिकी तंत्र विषय पर एक प्रभावशाली और सारगर्भित मॉडल तैयार किया है। इस परियोजना में विद्यार्थियों ने कृत्रिम जलप्रपात, जलाशय (एक्वेरियम), जलीय जीव, पौधे, चट्टानें तथा प्रकाश व्यवस्था के माध्यम से एक संतुलित मानव निर्मित पारिस्थितिकी तंत्र को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। मॉडल यह स्पष्ट करता है कि जल, प्रकाश, वनस्पति और जीव एक-दूसरे पर किस प्रकार निर्भर होते हैं तथा इन सभी के संतुलन से ही कोई भी पारिस्थितिकी तंत्र स्थिर और जीवंत बना रहता है। परियोजना के माध्यम से जैव विविधता के महत्व को सरल और व्यवहारिक रूप में समझाया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.