मुरादाबाद, फरवरी 16 -- संत निरंकारी सत्संग भवन पर मासिक साधसंगत का आयोजन रविवार को किया गया। प्रचारक सुभाष सिंह ने कहा कि मानव को देवता भी तरसते हैं क्योंकि इसी में ईश्वर को रखा गया है। संत निरंकारी सत्संग भवन पर मासिक साधसंगत का आयोजन किया गया, जिसमें प्रचारक सुभाष सिंह से आए और उन्होंने सतगुरु के विचारों को साधसंगत के समक्ष रखा। प्रचारक ने कहा कि निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज संसार को ब्रह्म ज्ञान प्रदान करके आत्मा का कल्याण कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि रामचरितमानस में गोस्वामी तुलसीदास लिखते हैं कि यह मानव जीवन अनमोल है। सारे संत और सभी धार्मिक ग्रंथों में भी यही लिखा है। गुरबाणी कहती है कि हे मनुष्यो गोविंद को भजते रहो। मनुष्य देह को देवता भी तरसते हैं, क्योंकि इसी मानव देह में ईश्वर को साक्षात देखा जाता है। उन्होंने आगे ...