बहराइच, दिसम्बर 17 -- रुपईडीहा, संवाददाता। एसएसबी की 42वी वाहिनी की रुपईडीहा बीओपी पर एक 15 वर्षीया नाबालिग लड़की को सफलता पूर्वक मंगलवार की शाम को बचा लिया गया। नेपाली मानव तस्कर को नेपाली पुलिस के हवाले किया गया। एसएसबी रुपईडीहा बीओपी के इंचार्ज शिवम कुमार ने बताया कि नेपालगंज से एक युवक के साथ नेपाली लड़की को देखकर पूछताछ की गई। पूछताछ में मामला संदिग्ध लगा। पूछताछ के दौरान पता लगा कि ये लोग लखनऊ जाने वाले थे। लड़की की मां व भाई से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि लड़की भाग कर चली गयी है। मौजूद युवक के बारे में भी मां व भाई ने कोई जानकारी नहीं दी। इस संबंध में जानकारी मिली 18 वर्षीय सानू सुनार निवासी रामपुर वार्ड नं 1 जिला दांग नेपाल व लड़की चुपानी वार्ड नं 7 जिला सिधौली राष्ट्र नेपाल की है। प्रोटोकॉल के अनुसार पकड़े गए युवक को नेपाली पु...