मोतिहारी, अगस्त 14 -- घोड़ासहन। प्रखंड से लगती जमुनिया पोस्ट के 71वीं वाहिनी एसएसबी जवानों की चौकसी व सतर्कता के परिणामस्वरूप घोड़ासहन के रास्ते दिल्ली ले जायी जा रही युवती मानव तस्करों के हाथों से बच गयी। एसएसबी के द्वारा नेपाल की युवती व उसे प्रेम जाल में फंसा कर देह व्यापार के लिए दिल्ली ले जाने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर नेपाल पुलिस को सौंप दिया है। पकड़ा गया युवक नेपाल के बारा जिलान्तर्गत ग्राम तेहटा,वार्ड संख्या-10 निवासी नागेश्वर साह का पुत्र सूरज गुप्ता बताया गया है जबकि लड़की सिम्रौनगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की बतायी गयी है। लड़की के पास से 50 हजार व लड़के के पास से 12 हजार नेपाली रुपये व एक बाईक बरामद किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.