गिरडीह, जनवरी 29 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के बेरिया टोला खरकटवा गांव में मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों को मानव तस्करी से बचाव के लिए आवश्यक जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मांझी हड़ाम विशुन बेसरा ने किया। कार्यक्रम में सुनील हांसदा एवं एएनएम फातिमा स्वाति तिर्की ने लोगों को मानव व्यपार से बचाने की जानकारी दी। साथ ही संथाल समाज के युवक-युवतियों पर हो रहे जुल्म से भी अवगत कराया गया। सोशल मीडिया, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि के दुरुपयोग से बचने की भी जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...