सिद्धार्थ, फरवरी 22 -- सिद्धार्थनगर। मानव तस्करी रोकने, बालश्रम की पहचान व रोकथाम को लेकर एएचटीयू निरीक्षक ने विशेष किशोर पुलिस इकाई के साथ शनिवार को बैठक की। प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बाल गुमशुदा, बाल श्रम, नशा मुक्त अभियान, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम को लेकर चर्चा की। साथ ही जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने लैंगिक समानता, नारी शक्ति, किशोर न्याय अधिनियम 2015 में हुए नवीनतम संशोधन पाक्सो एक्ट के अभियोग पंजीकृत होने के 24 घंटे के अंदर सीडब्ल्यूसी को सूचित करने को कहा। पाक्सो के मामले में फार्म ए व बी पुलिस द्वारा भरकर संबंधित को समय से भेजने, बाल कल्याण अधिकारी के कर्तव्य का पालन, जेजे एक्ट के अंतर्गत सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट किशोर न्याय बोर्ड में पुलिस अधिकारियों रिमांड लेने के लिए सादे वस्त्रों में आन...