अररिया, जनवरी 9 -- अररिया। एक संवाददाता अररिया मुख्यालय स्थित 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के प्रांगण में गुरुवार को मानव तस्करी जैसे जघन्य अपराध के विरुद्ध विशेष प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सेनानायक महेंद्र प्रताप ने किया। इस अवसर पर जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के अध्यक्ष संजय कुमार ने एसएसबी के जवानों को मानव तस्करी की पहचान, रोकथाम, कानूनी प्रावधानों तथा पीड़ितों के संरक्षण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मानव तस्करी बल, धोखाधड़ी या जबरदस्ती के माध्यम से लोगों को श्रम शोषण, यौन शोषण, अंग व्यापार, बंधुआ मजदूरी, बाल मजदूरी, जबरन विवाह, भीख मंगवाने, बच्चों की खरीद-बिक्री, अपहरण और सशस्त्र संघर्ष में बच्चों की भर्ती जैसे अपराधों में धकेलने की गंभीर समस्या है। संजय कुमार ने जवानों क...