वरिष्ठ संवाददाता, सितम्बर 6 -- बिहार के जोगबनी से आनंद विहार टर्मिनल जा रही सीमांचल एक्सप्रेस (12487) से मानव तस्करी की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी ने शुक्रवार को 30 बच्चों को उतारा। जांच हुई तो इनमें से 18 बच्चों के परिजन ट्रेन में नहीं मिले, चाइल्ड लाइन की ओर से इन नाबालिगों को सीडब्ल्यूसी की कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें बालगृह भेज दिया गया। वहीं, शेष 12 बच्चों के परिजन साथ में थे। पूछताछ और कागजातों की जांच के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया। मिर्जापुर स्थित आस्था महिला एवं बाल विकास संस्थान के प्रोग्राम मैनेजर दिव्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि उनकी टीम को बिहार से बच्चों को लुधियाना ले जाने (मानव तस्करी) की सूचना मिली थी। सीमांचल एक्सप्रेस के प्रयागराज पहुंचते ही प्लेटफार्म नंबर तीन पर चाइल्ड लाइन, जीआरपी और आरपीएफ ने ज...