सिद्धार्थ, दिसम्बर 31 -- बढ़नी। एसएसबी की 50वीं बटालियन बढ़नी में मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक समस्या पर केंद्रित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन असिस्टेंट कमांडेंट संजय केपी की अध्यक्षता में हुई। इसमें मानव तस्करी के विभिन्न पहलुओं पर जागरूकता बढ़ाने व इसकी रोकथाम के लिए प्रभावी रणनीतियों पर चर्चा की गई। मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान की निदेशक डॉ. भानुजा सरन ने मानव तस्करी के पूरे चक्र की जानकारी दी। इसमें सोर्स (स्रोत), ट्रांजिट (आवागमन) व डेस्टिनेशन (गंतव्य) स्तर शामिल हैं। वहीं एएचटीयू प्रभारी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि किस प्रकार संगठित नेटवर्क के माध्यम से मानव तस्करी को अंजाम दिया जाता है। वक्ताओं ने मानव तस्करी की रोकथाम के लिए सीमा क्षेत्रों में सतर्कता, आपसी समन्वय एवं समय पर सूचना साझा करने पर जोर दिया। इस अवसर ...