गिरडीह, दिसम्बर 3 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ पुलिस ने मानव तस्करी का फरार आरोपी मुकेश साव को गिरफ्तार कर लिया है। 35 वर्षीय मुकेश थाना क्षेत्र के बाघमारा निवासी बासुदेव साव का पुत्र है। इसके विरुद्ध थाना कांड संख्या 38/2025 में बीएनएस की धारा 141, 142, 318, 111 दर्ज है। गौरतलब है कि बीते फरवरी महीने में जमुआ पुलिस की एक टीम ने गरीब और असहाय महिलाओं की खरीद बिक्री करनेवाले एक गिरोह का उद्भेदन किया था। पुलिस ने गिरोह के कई महिला और पुरूष सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मुकेश इसी गिरोह का सदस्य था और फरार चल रहा था। अंततः बुधवार को पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.